प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले मानस मंडली को कलेक्टर ने किया सम्मानित जांजगीर-चांपा 22 फरवरी 2023/ राज्य स्तरीय रामायण मानस गायन प्रतियोगिता 2023 में छत्तीसगढ़ में तीसरा स्थान हासिल करने वाले बम्हनीडीह ब्लॉक के ग्राम सरहर के मानस मंडली टीम को कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने टीम के सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाओं को मंच देने के साथ उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए मानस गायन प्रतियोगिता की शुरूआत की है। यह जिले के लिये गौरव की बात है कि ग्राम स्तर पर मानस गायन करने वालों की पहचान राज्य स्तर पर हुई। मानस गायन प्रतियोगिता में शामिल होकर आपकी टीम ने ग्राम स्तर से विकासखण्ड, जिला, संभाग के पश्चात राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया, यह बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की इस पहल से मानस गायन करने वालों के साथ गांवों में भी एक अलग सकारात्मक माहौल बना है। अपने जिले की कलेक्टर से सम्मानित होने पर खुशी प्रकट करते हुए मानस मंडली टीम के सदस्यों ने बताया कि राजिम कुंभ मेले में 16 से 18 फरवरी तक राज्य स्तरीय रामायण मानस गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान उनकी टीम ने अपनी प्रस्तुति दी। जिन्हें बहुत सराहा गया और तीसरे स्थान के लिए चयनित करते हुए पुरस्कृत किया गया। मंडली के सदस्य महोदव साहू ने बताया कि महादेव मानस मंडली सरहर को राज्य स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त होने पर 2 लाख की राशि और प्रशस्ति पत्र प्राप्त हुआ है। कलेक्टर से सम्मान के दौरान बम्हनीडीह जनपद के सीईओ कुबेर सिंह, ग्राम सरहर की सरपंच श्रीमती सुनन्दा चंद्रा,राजकुमार चंद्रा, सचिव रोहित पटेल भी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
मैनुअल स्कैवेंजर्स समिति की बैठक 23 सितम्बर को
राजनांदगांव, 13 सितम्बर 2024/sns/- मैनुअल स्कैवेंजर्स के तहत हाथ से मैला उठाने वाले कर्मियों के नियोजन का प्रतिशेध और उनका पुनर्वास अधिनियम 2013 के अंतर्गत 23 सितम्बर 2024 को पूर्वान्ह 11 बजे कलेक्टोरेट के अपर कलेक्टर कक्ष क्रमांक 49 में आयोजित की गई है। बैठक में मैनुअल स्कैवेंजर्स समिति के सभी सदस्यों से उपस्थित होने […]
डॉक्टर और उनकी टीम 28 नवंबर को 5 गावों में करेंगे इलाज
सारंगढ़ बिलाईगढ़ नवंबर 2024/sns/ मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) वाहन से डॉक्टर आपके द्वार के टीम ग्रामीणों के इलाज के लिए 28 नवंबर गुरुवार को जिले के बरमकेला ब्लॉक के ग्राम पंचायत राबो के ग्राम आमापाली, सारंगढ़ ब्लॉक के ग्राम टिमरलगा और धुता तथा बिलाईगढ़ ब्लॉक के ग्राम चंद्रनगर और मनपसार में स्वास्थ्य सेवाएं देंगे। प्रत्येक […]
कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य अधिकारी ने ली शा.उ.मू. दुकान संचालकों की बैठक
मुंगेली 21 फरवरी 2023// आज जनपद पंचायत मुंगेली के सभाकक्ष में शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालकों की बैठक आयोजित हुई। कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार जिला खाद्य अधिकारी ने दुकान संचालकों को बैठक में खाद्यान्न विक्रय की राशि आरटीजीएस के माध्यम से प्रत्येक माह 05 तारीख तक जमा करने, भण्डारित खाद्यान्न सामग्री की पावती […]