सारंगढ़ बिलाईगढ़ 31 मई 2023/जिले के सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम मुड़ियाडीह के गौठान के माध्यम से स्वसहायता समूहों ने अपनी आजीविका शुरू की हैं। गौठान में जय मां शारदा, जय महिला, सरस्वती और संतोषी महिला स्वसहायता समूह कार्य कर रही हैं। इन समूहों द्वारा वर्मी कम्पोस्ट, मुर्गीपालन, मछली पालन, मशरूम उत्पादन कर रही हैं। जय मां शारदा समूह की प्रमुख आशा यादव बड़ी, पापड़, अगरबत्ती, डिटर्जेन्ट पावडर आदि के लिए प्रशिक्षित हैं। ये मुड़ियाडीह के सभी समूहों की महिलाओं को बड़ी, पापड़, अगरबत्ती, डिटर्जेन्ट पावडर आदि उत्पादन का प्रशिक्षण भी देती हैं। जय मां शारदा समूह में 10 सदस्य हैं। मुड़ियाडीह के ग्राम पंचायत सचिव डमरूधर पटेल ने बताया कि गौठान में लगभग 34 क्विंटल गोबर खरीदी की गई है। विगत तीन वर्षों में 1044 क्विंटल जैविक खाद की बिक्री कर चुके हैं। गौठान के खाते में जैविक खाद की राशि अब तक लगभग 3 लाख रूपये प्राप्त हो चुकी है। बिक्री हुए 200 क्विंटल जैविक खाद की राशि प्राप्त होना बाकी है। गौठान में अभी भी बहुत टांकों में वर्मी कम्पोस्ट है, जिसका बिक्री किया जाना है। इसप्रकार जैविक खाद के साथ-साथ अन्य आजीविकामूलक कार्यों से गौठान से जुड़े स्व-सहायता समूह के सदस्य प्रशिक्षित हुए हैं और अपनी आमदनी के लिए कार्य भी कर रहे हैं। गौठान का मल्टीएक्टिविटी सेंटर महिलाओं के लिए स्वरोजगार केन्द्र बना है
संबंधित खबरें
कम्प्यूटर कौशल परीक्षा हेतु प्रशिक्षण
जगदलपुर, 02 जून 2023/ कौशल प्रशिक्षण सह मार्गदर्शन केंद्र आड़ावाल जगदलपुर द्वारा जिले के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के आवेदकों को प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु टायपिंग का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है।ऐसे अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के आवेदक जो किसी भी प्रतियोगी परीक्षा हेतु सहायक ग्रेड-03 व डाटा एंट्री आॅपरेटर के […]
खुशहाली के आशियाने से बदलती जिन्दगी
पूर्ण हुआ सर्व सुविधायुक्त पक्के आवास का सपनाटपकते छत की सालाना मरम्मत से मिली राहतआवास की धनराशि के साथ मनरेगा के तहत मिला 90 दिनों का कामरायपुर 13 जनवरी 2023/ हर नागरिक का सपना होता है कि उसका अपना एक पक्का मकान हो, जिसमें वह अपने परिवार के साथ आराम से जीवन व्यतीत कर सके। […]
खाद्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी ने मतदाता जागरूकता के तहत की पौधारोपण
सारंगढ़ बिलाईगढ़ 2 अगस्त 2023/ नागरिक आपूर्ति निगम के जिला कार्यालय सारंगढ़-बिलाईगढ़ के अधिकारियों कर्मचारियों ने मतदाता जागरूकता अभियान के तहत् जिला प्रशासन से जारी निर्देशानुसार शपथ लिया गया। शपथ ग्रहण के दौरान चित्रकांत ध्रुव (खाद्य अधिकारी) सूर्यकांत शुक्ला, जिला प्रबंधक (नागरिक आपूर्ति निगम) एवं नागरिक आपूर्ति निगम के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित थे। मतदाता जागरूकता […]