रायपुर, 29 अगस्त 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। रक्षाबंधन पर्व की पूर्वसंध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में श्री बघेल ने कहा है कि भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का पर्व ’रक्षाबंधन’ हमारी संस्कृति का महत्वपूर्ण त्यौहार है। इस दिन बहनें मंगल कामना के साथ अपने भाईयों को रक्षा सूत्र बांधती हैं और भाई उनकी रक्षा का वचन देते हैं। यह त्यौहार भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और मजबूत बनाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन का त्यौहार अपनी बहनों के साथ सभी महिलाओं के प्रति सम्मान, सुरक्षा और अस्मिता के लिए जागरूक और प्रतिबद्ध करता है।
संबंधित खबरें
भूमि के बाजार मूल्य के दरों में 40 प्रतिशत तक की छूट
धमतरी 11 मार्च 2022/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेशवासियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से भूमि के बाजार मूल्य के दरों में अब 40 प्रतिशत तक की छूट दिए जाने का आदेश जारी किया गया है। भूमि के क्रय पर इस विशेष छूट का लाभ प्रदेशवासी 31 मार्च 2022 तक उठा सकेंगे। इससे पूर्व गाइड लाइन […]
मुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध उद्योगपति श्री राहुल बजाज के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया
रायपुर फरवरी 2022/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने देश के प्रसिद्ध उद्योगपति, पूर्व राज्यसभा सांसद और पद्मभूषण से सम्मानित श्री राहुल बजाज के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री भूपेश बघेल ने आज यहां जारी अपने शोक संदेश में कहा है कि श्री राहुल बजाज और उनके समूह ने देश के औद्योगिकीकरण में महत्वपूर्ण […]
67 लाख 59 हजार राशन कार्डधारियों ने किया नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन
15 मार्च तक राशन कार्ड का नवीनीकरण कार्य किए जाएंगेरायपुर, 26 फरवरी 2024/छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित सभी 77 लाख राशनकार्डों के नवीनीकरण का कार्य जारी है। 26 फरवरी की स्थिति में 67 लाख 59 हजार 591 राशन कार्डधारियों ने नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया है। छुटे हुए […]