राजनांदगांव 04 दिसम्बर 2023। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डोमन सिंह ने जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 सफलतापूर्वक संपन्न होने पर जिले के सभी नागरिकों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, मीडिया प्रतिनिधियों, सुरक्षा बलों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को धन्यवाद देते हुए उनका आभार व्यक्त किया है। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि सभी के सहयोग से विधानसभा निर्वाचन 2023 निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। सभी ने टीम भावना से जवाबदारीपूर्वक निर्वाचन कार्य में भागीदारी दी। उन्होंने कहा कि जिले के मतदाताओं ने मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और शांतिपूर्ण मतदान कराने में भी सहयोग दिया। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में पूर्ण सहयोग मिला। मीडिया प्रतिनिधियों ने निर्वाचन में महत्वपूर्ण सहभागिता निभाई। कलेक्टर ने शांतिपूर्ण निर्वाचन संपर्क कराने के लिए सुरक्षा बलों के जवानों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में लगे जिले के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने पूरी निष्ठा और लगन के साथ निर्वाचन कार्य पूरा किया।
संबंधित खबरें
*कलेक्टर ने निर्माणाधीन टाटीबंध ओव्हर ब्रिज का निरीक्षण किया*
*कलेक्टर ने विलंब होने पर जाहिर की नाराजगी*रायपुर, अप्रैल 2023/ कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने टाटीबंध चौक के निर्माणाधीन ओवरब्रिज का निरीक्षण किया।उन्होंने फ्लाईओवर का काम जल्द से जल्द पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने फ्लाईओवर निर्माण कार्य में विलंब होने पर नाराजगी जाहिर की। कलेक्टर ने टाटीबंध चौक में वर्तमान में हो रही […]
छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ ने किया कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर 27 सितंबर की हड़ताल का समर्थन
रायपुर 26 सितंबर/ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ के अध्यक्ष श्री बालमुकुंद तंबोली ने बताया कि छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा प्रदेश के शासकीय सेवकों की मांगों को पूर्ण करने हेतु 27 सितंबर 2024 को कलम बंद – काम बंद हड़ताल का जनसंपर्क अधिकारी संघ समर्थन करता है। उन्होंने कहा कि केन्द्र के समान देय तिथि […]
जल जीवन मिशन: निर्माण कार्यों की हो रही लगातार समीक्षा
रायपुर, नवम्बर 2022/ राज्य के ग्रामीण अंचलों में जल जीवन मिशन के अंतर्गत तेजी से घर-घर शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जल जीवन मिशन के कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। इसी कड़ी में धमतरी कलेक्टर श्री पी.एस. एल्मा ने जल […]