दुर्ग 15 दिसम्बर 2023/श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार दुर्ग जिले में बंधक श्रमिक सर्वेक्षण का कार्य किया जायेगा। उक्त सर्वेक्षण हेतु जिला स्तरीय सतर्कता समिति द्वारा नेहरू युवा केन्द्र, दुर्ग को सर्वेक्षण एजेंसी चिन्हित किया गया है। सहायक श्रमायुक्त दुर्ग से मिली जानकारी अनुसार उक्त सर्वेक्षण एजेंसी के वालिंटियर्स एवं सहायक श्रमायुक्त कार्यालय, दुर्ग के श्रम निरीक्षक के सहयोग से 21 दिसम्बर से 30 दिसम्बर 2023 तक दुर्ग जिले में अवस्थित संस्थाओं उद्योग/इंट भट्ठा/कृषि फॉर्म एवं नगरीय निकाय में स्थित दुकान व होटल में सर्वेक्षण का कार्य किया जायेगा। सर्वेक्षण हेतु 500 संस्थानों का चिन्हांकन किया गया है। जहाँ 2000 श्रमिकों से सर्वे प्रपत्र भरवाया जायेगा।
संबंधित खबरें
राज्योत्सव के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव श्री निषाद ने किया विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए विकास और निर्माण पर आधारित स्टालों का अवलोकन
हितग्राहीमूलक योजनाओं के तहत 45 हितग्राहियों को प्रदान किया 12 लाख 45 हजार से अधिक की राशि का चेक मुंगेली, नवम्बर 2022// छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के बी.आर साव शासकीय उच्च माध्यमिक शाला स्थित वीर शहीद धंनजय सिंह स्टेडियम के मैदान में 01 नवम्बर को राज्योत्सव का आगाज हुआ। इस […]
मुख्यमंत्री ने कोंडागांव वासियों को दी 213 करोड़ रूपये से अधिक के 527 विकास कार्यों की सौगात
रायपुर, 06 जून 2023/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज अपने एक दिवसीय प्रवास पर कोंडागांव जिले के ग्राम बेड़मा पहुंचे। उन्होंने इस दौरान 213 करोड़ रुपये से अधिक के 527 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर जिलेवासियों को बड़ी सौगात दी। जिसमें 61करोड़ 83 लाख रूपये लागत के 445 विकास कार्यों का लोकार्पण और 151 […]