राजनांदगांव 23 जून 2024/sns/- आयुर्वेद विभाग द्वारा शासकीय आयुष पॉलीक्लिनिक राजनांदगांव में ऑस्टियोआर्थराइटिस और अन्य मस्कुलोस्केलेटल विकार संबंधित व्याधियों के प्रति जागरूकता, रोकथाम एवं निदान चिकित्सा के लिए नि:शुल्क शिविर का आयोजन किया गया। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ शिल्पा पाण्डेय ने बताया कि शिविर में जिले में संचालित आयुष राष्ट्रीय कार्यक्रमों एवं विभाग द्वारा उपलब्ध सुविधाओं के विषय में जानकारी दी गयी। आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. प्रज्ञा सक्सेना ने नागरिकों को ऑस्टियोआर्थराइटिस और अन्य मस्कुलोस्केलेटल विकार से होने वाली व्याधियों के कारण, लक्षण, बचाव एवं उपाय के विषय में जानकारी दी। योग चिकित्सक डॉ. भारती यादव द्वारा योगाभ्यास कराया गया एवं योग परामर्श दिया गया। जोड़ो एवं अस्थिपेशी रोगों हेतु आयुर्वेद चिकित्सा कार्यक्रम से सम्बन्धित शिविर में आयुर्वेद चिकिसधिकारी डॉ. सुनील भोई एवं डॉ. हर्ष कुमार, डॉ. प्रज्ञा सक्सेना ने चिकित्सा परामर्श दिया। रोगियों को आवश्यकतानुसार औषधियां एवं सम्बन्धित व्याधियों के पैम्फ्लेटस वितरण किये गये। सभी कर्मचारियों ने अपनी सेवाएं दी एवं सहयोग प्रदान किया।
संबंधित खबरें
दूरस्थ माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में सड़क निर्माण और हक्कुम मेल संचालन से ग्रामीणों के जीवन में आ रहा बदलाव
माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में सड़क निर्माण से विकास को नई गतिसुकमा, दिसंबर 2024/sns/ माओवाद प्रभावित दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में तेजी से सड़क निर्माण कार्य जारी है, जिससे इन इलाकों में विकास को नई दिशा और गति मिल रही है। नियद नेल्लानार योजना के तहत इन दुर्गम गांवों में सड़क निर्माण का कार्य प्राथमिकता से किया […]
बंदी के मृत्यु की होगी दाण्डिक जांच
अम्बिकापुर / फरवरी 2022/केन्द्रीय जेल अम्बिकापुर के अधीक्षक ने बताया है कि दरिमा थाने के अंतर्गत विचाराधीन दण्डित बंदी सेवक राम बाबूलाल पिता देवचरण निवासी पोड़ी खुर्द माझापारा केन्द्रीय जेल अम्बिकापुर में विभिन्न धाराओं के अंतर्गत दण्डित था वह विगत 23 जून 2021 को केन्द्रीय जेल अम्बिकापुर में प्रविष्ट हुआ था। उक्त बंदी जेल चिकित्सक […]
निर्वाचन प्रेक्षकों के लिए लायजनिंग अधिकारी नियुक्त
गौरेला पेंड्रा मरवाही, अक्टूबर 2023/ विधानसभा आम निर्वाचन के लिए सामान्य प्रेक्षक और व्यय प्रेक्षक के लिए लायजनिंग अधिकारी और सहायक अधिकारी-कर्मचारी नियुक्त किए गए है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया द्वारा जारी संशोधित आदेश के तहत सामान्य प्रेक्षक के लिए वन मण्डलाधिकारी श्री शशि कुमार को लायजनिंग अधिकारी और राजेन्द्र […]