दुर्ग, 19 जुलाई 2024/ sns/-भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा पद्म पुरस्कार की श्रृंखला में पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्मश्री पुरस्कारों के लिए वर्ष 2025 हेतु नामांकन प्रस्ताव 15 सितम्बर 2024 तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित की गई है। आवेदन ऑनलाईन https://awards.gov.in के माध्यम से चाही गई हैं। पुरस्कार के लिए नामांकित प्रस्ताव विभाग के माध्यम से सामान्य प्रशासन विभाग को 30 सितम्बर 2024 तक आवेदन प्रेषित किये जाने के निर्देश है। पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्मश्री नामांकन प्रस्ताव संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण छ.ग. रायपुर में 15 सितम्बर 2024 तक प्रेषित किये जाएंगे। अन्य जानकारी के लिए आवेदक जिला कार्यालय/संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग में संपर्क कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
बच्चों के पोषण स्तर के आंकलन के लिए 12 सितम्बर से 23 सितम्बर तक मनाया जाएगा वजन त्यौहार
सुकमा, 11 सितंबर 2024/sns/- राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में शुन्य से 06 वर्ष के सभी बच्चों के वजन एवं ऊँचाई की वास्तविक स्थिति की जानकारी प्राप्त करने हेतु जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों में 12 से 23 सितम्बर तक वजन त्यौहार का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री हरिस एस. ने जिले में वजन त्यौहार के […]
पूर्ण हो चुके कार्यों को शीघ्र सूचीबद्ध कर पोर्टल में एंट्री करें : प्रभारी कलेक्टर
जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक में प्रभारी कलेक्टर ने दिए निर्देश धमतरी 03 जनवरी 2023/ जलजीवन मिशन के तहत गठित जिला जल एवं स्वच्छता समिति की 70वीं बैठक जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं जिले की प्रभारी कलेक्टर श्रीमती प्रियंका महोबिया ने ली। उन्होंने जिले में विभिन्न जलप्रदाय योजनाओं के तहत किए […]
घरौंदा केन्द्र के संचालन व किराए पर भवन हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित
मुंगेली, अगस्त 2022// समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ने बताया कि जिले के आॅटिज्म, सेरेब्रल पाल्सी, मानसिक मंदता और एकाधिक बहुदिव्यांगता से ग्रस्त वयस्क दिव्यांगजनों को संस्थागत आश्रय सुनिश्चित करने एवं देख-रेख की सेवाएं प्रदान करने घरौंदा केन्द्र का संचालन के लिए 10 हजार 300 वर्ग फुट किराए का भवन में किया जाएगा। इस […]