रायपुर, 28 अगस्त 2024/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में एक फोन कॉल पर समस्या का समाधान हो रहा है। जोन क्रमांक 10 तेलीबांधा निवासी श्री भावेश बेन के परिजनों ने एक निजी अस्पताल प्रबंधन पर इलाज के दौरान ज्यादा राशि लिए जाने की शिकायत की थी। मरीज के परिजनों ने बताया कि 20 जुलाई 2024 को श्रीमति बेन को मोवा स्थित एसएमसी हार्ट हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी एंजियोप्लास्टी कराया गया था। जिसके लिए प्रबंधन ने उनसे आयुष्मान योजना के तहत 2 लाख 12000 रूपए की राशि ली थी। जबकि आयुष्मान योजना से महज 72200 रूपए ही ब्लाक किए गए थे। परिजनों के अनुसार उनसे 1 लाख 34 हजार रूपए ज्यादा लिए गए हैं। जिसका लेकर परिजनों ने कलेक्टोरेट के जनसमस्या निवारण कॉल सेंटर में फोन किया और उनकी समस्याओं का निराकरण करने के लिए संबंधित अस्पताल से मामले की जानकारी मांगी गई। जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने गलती मानी साथ ही मरीज के परिजनों को इलाज के दौरान ज्यादा ली गई राशि 1 लाख 34 हजार रूपए को नगद वापस कराया। समस्या का निदान होने पर श्री भावेश बेन सहित उनके परिजन काफी खुश है और उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति भी आभार जताया।
संबंधित खबरें
पी.सी.पी.एन.डी.टी. एक्ट के अंतर्गत राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में हुआ विविध आयोजन
रायगढ़, जनवरी 2024/ पी.सी.पी.एन.डी.टी.एक्ट के अंतर्गत 24 जनवरी 2024 को राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में कोविड-19 संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर माईकिंग, बैनर, पोस्टर, होर्डिंग, पेटिंग प्रतियोगिता आदि के माध्यम से जनसमुदाय में जागरूकता हेतु कार्यक्रम आयोजित कर जानकारी दी गई कि बालक और बालिका में भेदभाव की […]
गिरौदपुरी धाम के जैतखांभ में हुई तोड़फोड़ की होगी न्यायिक जांच- उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
रायपुर, 10 जून 2024/सतनामी समाज के विभिन्न संगठनों एवं प्रतिनिधियों की मांग पर गिरौदपुरी धाम के पवित्र अमरगुफा के नजदीक जैतखांभ में हुई तोड़फोड़ पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने इस पूरे मामले के लिए न्यायिक जांच कराने की घोषणा की है। उन्होंने दो टूक कहा की […]
वरिष्ठ भाजपा नेता दिलीप सिंह होरा के निधन पर सीएम साय ने जताया शोक, दी श्रद्धांजलि
रायपुर। विगत दिवस छ्त्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पूर्व संरक्षक, वरिष्ठ भाजपा नेता, स्टेशन रोड गुरुद्वारा के पूर्व अध्यक्ष दिलीप सिंह होरा का निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ थे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनके आकस्मिक निधन पर दुःख व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने श्रद्धांजलि देते हुए अपने […]