दुर्ग, 04 सितंबर 2024/sns/- छत्तीसगढ़ शासन समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष राज्योत्सव के अवसर पर दानशीलता, सौहार्द एवं अनुकरणीय सहायता प्रदान करने वाले उत्कृष्ट व्यक्ति संस्था को दानवीर भामाशाह सम्मान प्रदाय किया जाता है। चयनित व्यक्ति संस्था को सम्मान के रूप में एक लाख रूपए एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान करने का प्रावधान है। उप संचालक समाज कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रविष्टियां 27 सितंबर 2024 से पहले उप संचालक समाज कल्याण दुर्ग में जमा किया जाना है। प्रविष्टियां हेतु संस्था एवं व्यक्ति के लिए आवश्यक है कि वह छत्तीसगढ़ का निवासी हो एवं उनका पिछला कार्य उत्कृष्ट हो और वर्तमान में भी निरंतर सकिय हो। दानशीलता एवं राष्ट्रीयता के क्षेत्र में किए गए कार्यों का विस्तृत विवरण, अन्य पुरस्कार प्राप्त किया हो तो उसका विवरण, उत्कृष्ट कार्यों के संबंध में प्रकाशन, प्रख्यात व्यक्तियों, पत्र पत्रिकाओं द्वारा की गई टिप्पणी निरंतर क्रियाशील एवं निर्विवाद होने के विषय में जिला कलेक्टर की अनुशंसा होना अनिवार्य है। उपरोक्त पुरस्कार के संबंध में अधिक जानकारी हेतु कार्यालयीन समय में कार्यालय उप संचालक समाज कल्याण दुर्ग से प्राप्त किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
शत प्रतिशत टीकाकरण महाभियान आज 80 हजार टीकाकरण का लक्ष्य
जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की तैयारी पूरी अम्बिकापुर , जुलाई 2022/ कोविड संक्रमण से बचाव हेतु कोविड के प्रथम एवं द्वितीय डोज सहित एहतियाती डोज लगवाने के लिए 27 जुलाई को कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में शत प्रतिशत टीकाकरण महाभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत करीब 80 हजार लोगों को टीका […]
मुख्यमंत्री से ओलंपिक पदक विजेता भारतीय मुक्केबाज श्री विजेन्दर सिंह ने की सौजन्य मुलाकात
विजेंदर सिंह के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने रायपुर में प्रोफेशनल बॉक्सिंग मैच कराने का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री के साथ छत्तीसगढ़ में बॉक्सिंग के खेल को बढ़ावा देने की संभावनाओं पर किया विचार-विमर्श रायपुर, 08 जून 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में भारतीय प्रोफेशनल मुक्केबाज श्री विजेन्दर सिंह ने सौजन्य […]
गांधी जयंती 02 अक्टूबर को शुष्क दिवस घोषित
जांजगीर चांपा 26 सितम्बर 2023/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने गांधी जयंती 02 अक्टूबर को जिले में शुष्क दिवस घोषित किया है। गांधी जयंती के अवसर पर जांजगीर चांपा जिले में सभी प्रकार की मदिरा दुकान अर्थात देशी मदिरा सी.एस.2(घघ), विदेशी मदिरा एफ.एल.1 (घघ), देशी मदिरा सी.एस. (घघ कंपोजिट), प्रीमियम शॉप चांपा, जांजगीर एवं […]