सुकमा, दिसम्बर 2024/sns/समर्थन मूल्य पर जिले के किसानों से धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से किया जा रहा है। धान उपार्जन हेतु जिले में 25 केन्द्र बनाए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 दिसंबर 2024 की स्थिति में जिले के पंजीकृत किसानों से 1 लाख 72 हजार 888 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार धान उपार्जन केन्द्र एर्राबोर में 2 हजार 908 क्विंटल, कुकनार में 4 हजार 969 क्विंटल, केरलापाल में 13 हजार 276 क्विंटल, कांजीपानी में 3 हजार 805 क्विंटल, कोडरीपाल में 10 हजार 830 क्विंटल, कोंटा में 6 हजार 439 क्विंटल, गादीरास में 10 हजार 434 क्विंटल, मानकापाल में 155 क्विंटल, किस्टाराम में 3 हजार 836 क्विंटल, गोलापल्ली में 4 हजार 576 क्विंटल, चिंतागुफा में 299 क्विंटल, छिंदगढ़ में 10 हजार 632 क्विंटल, बिरसठपाल में 12 हजार 92 क्विंटल, गुरसगुण्डा में 00 क्विंटल, चिड़पाल में 5 हज़ार क्विंटल, तोंगपाल 9 हजार 123 क्विंटल, दोरनापाल में 4 हजार 800 क्विंटल, नेतानार 12 हजार 692 क्विंटल, पुसपाल 9 हजार 87 क्विंटल, पोलमपल्ली में 755 क्विंटल, गुडरा में 10 हज़ार क्विंटल , मुड़पल्ली में 4 हज़ार 518 क्विंटल, कुंदनपाल में 1 हज़ार क्विंटल , सुकमा में 26 हज़ार 408 क्विंटल और धान उपार्जन केंद्र सोना कुकानार में 4 हजार 822 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर खरीदा गया है। इसी प्रकार जिले में धान का उठाव 280 क्विंटल हुआ है। जिला प्रशासन के द्वारा धान उठाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।
संबंधित खबरें
Mukhyamantri Noni Sashaktikaran Sahayata Yojana’ proving to be a boon for girls belonging to labor families
‘ Scheme ended college education worries of many beneficiaries of Mahasamund Rs 71.20 lakh deposited in the bank account of 356 beneficiaries of Mahasamund Raipur, 15 July 2022 / Born to a labor family, Neha, daughter of a beneficiary Mrs. Chhagan Bai hailing from Gudrupara Mahasamund have realized her dream of going to college without […]
पर्यवेक्षकों की भर्ती परीक्षा 23 जनवरी को दो पालियों में होगी,
जांजगीर-चांपा, 21 जनवरी, 2022/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत पर्यवेक्षक पदों के लिए खुली सीधी भर्ती और परिसीमित सीधी भर्ती परीक्षा 23 जनवरी को दो पालियों में होगी। इस भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने के कारण परीक्षा केन्द्रों की संख्या में वृद्धि की […]
मुख्यमंत्री ने ग्राम सीपत निवासी सेवानिवृत्त प्रधान पाठक गुहाराम के घर स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी व्यंजन का चखा स्वाद
खाने में परोसा गया मुनगा बड़ी, कोचई-मखना, चरपनिया, चेच एवं मुनगा भाजी पत्रवानी परिवार ने पुष्प-गुच्छ और श्रीफल भेंट-कर मुख्यमंत्री का किया आत्मीय स्वागत रायपुर, 11 मई 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत आज मस्तूरी विधानसभा के ग्राम सीपत पहुँचे। यहां उन्होंने सेवानिवृत्त प्रधान पाठक गुहाराम पत्रवानी के आतिथ्य में […]