मोहला, 30 जनवरी 2025/sns/- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर जिला कार्यालय के अधिकारी कर्मचारियों ने नशा मुक्ति की शपथ लिया। अपर कलेक्टर श्री विजेंद्र सिंह पाटले ने जिला कार्यालय के अधिकारी कर्मचारियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाया। शपथ लिया गया कि मुझे ज्ञात है कि नशा पान से मानसिक असंतुलन की स्थिति बनती है और आत्मविश्वास कम हो जाता है। नशापान से कार्य करने की क्षमता कम हो जाती है तथा व्यक्ति भ्रमित हो जाता है, जिससे जीवन में भटकाव की स्थिति निर्मित होती है। नशापान से शारीरिक एवं मानसिक गंभीर व्याधियां होती है, जिससे असमय मृत्यु हो सकती है। नशापान से सामाजिक प्रतिष्ठा कम होती है तथा समाज से प्राय: अपेक्षा मिलती है, जिससे जीवन कष्टप्रद हो जाता है। नशापान से पारिवारिक सुख एवं समृद्धि का अंत होता है, जिससे मनुष्य विचलित होकर संकटमय जीवन व्यतीत करता है। नशा पान से वातावरण प्रदूषित होता है जिससे हमारे परिवार के बच्चे अधिक प्रभावित होते हैं, जो सभ्य समाज के लिए लज्जाजनक है। नशापान उच्च स्तरीय जीवन शैली का प्रतीक नहीं है। अपितु अज्ञानता में लिया गया निर्णय है। संकल्प लिया गया कि नशामुक्त भारत अभियान को सफल बनाने, अपने छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने, अपने परिवार में हर्षोल्लास रखने, तन, मन, धन को सुदृढ़ बनाने, पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए सभी वर्ग के व्यक्तियों में नशापान के दुष्परिणामों को प्रचारित कर, यथा संभव नशा पीड़ितों से व्यक्तिगत संपर्क कर, उन्हें नशा मुक्ति के लिए प्रेरित करूंगा, तथा मैं आजीवन नशामुक्त रहूंगा।
संबंधित खबरें
फसल की गारंटी नहीं होती पर खाते में एक हजार आएगा इसका भरोसा रहता है
पहाड़ी क्षेत्र की रामबाई के लिए महतारी वंदन योजना की राशि किसी संजीवनी से कम नहीं कोरबा अक्टूबर 2024/sns/ अपने घर की परछी में मक्के का बीज निकालती रामबाई खुश है कि इस बार दशहरा-दीपावली के त्यौहार के समय बहुत ज्यादा आर्थिक समस्याओं से नहीं जूझना पड़ेगा। शहर से लगभग सौ किलोमीटर दूर जंगल और […]
नए साल में नई ऊर्जा और मजबूती के साथ करें कर्तव्य निर्वहन- कलेक्टर
कलेक्टोरेट के अधिकारी-कर्मचारियों ने दी नववर्ष की शुभकामनाएं अम्बिकापुर 2 जनवरी 2023/ कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में नववर्ष के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टोरेट के अधिकारी-कर्मचारियों ने नव वर्ष की शुभकामनाएं देने के साथ ही अपने विचार भी साझा किए।कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने […]
चार लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत
उत्तर बस्तर कांकेर दिसम्बर 2021-ग्राम किरगोली तहसील निवासी 39 वर्षीय रतिराम निषाद की दुर्गूकोंदल तहसील के पलाचूर बांध में डूबकर मृत्यु होने के प्रकरण में कलेक्टर श्री चन्दन कुमार द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 में दिये गये अधिकारों का प्रयोग करते हुए मृतक की पत्नी श्रीमती उत्तरा बाई के लिए चार रूपये की सहायता राशि […]