कल्याण भवन में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

स्वस्थ दिन-चर्या ही स्वास्थ्य की कुंजी – श्री ए.के. अम्बस्ट

बिलासपुर, 14 जनवरी 2026/sns/- छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड बिलासपुर क्षेत्र एवं अपोलो हास्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में एक-दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण एवं विषेशज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श शिविर का आयोजन तिफरा स्थित कल्याण भवन में किया गया। इस शिविर में अपोलो हास्पिटल के हृदय रोग विशेषज्ञ श्री डॉ. अभिशेक कौशले, न्यूरोलॉजी विशेषज्ञ श्री डॉ. अविनाश गुप्ता, जनरल मेडिसिन श्री डॉ. मंदार गोकाटे, किडनी रोग विशेषज्ञ श्री डॉ. विनय कुमार एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ शंभवी श्रीवास्तव द्वारा पॉवर कंपनी के 80 से अधिक अधिकारी, कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हे परामर्श दिया गया। इस अवसर पर बिलासपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक श्री ए.के. अम्बस्ट ने अपोलो अस्पताल के चिकित्सकों एवं उनकी पूरी टीम को शिविर के आयोजन हेतु धन्यवाद दिया। साथ ही पॉवर कंपनी के उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वस्थ दिन-चर्या का पालन करने तथा विशेषज्ञों के सुझावों का पालन करने का आह्वान किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *