सीजीएमएससी अंतर्गत निर्माण कार्यों में सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखें- कलेक्टर

सर्व विभागों को निर्माणाधीन कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश

अंबिकापुर, 16 जनवरी 2026/sns/-  कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने गुरुवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में जिले के निर्माण विभागों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने  विभिन्न विभागों में कराए जा रहे निर्माणाधीन कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने निर्माण एजेंसियों को सभी स्वीकृत कार्यों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए पूर्ण करने के निर्देश दिए।
भवन निर्माण कार्य के सम्बन्ध में उन्होंने कहा कि निर्माण पश्चात सम्बंधित संस्था को हैंडओवर करने के बाद ही अंतिम क़िस्त की राशि जारी किया जाएगा। शैक्षणिक संस्थानों के भवन निर्माण कार्य प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराएं। उन्होंने मां महामाया एयरपोर्ट में निर्माण एवं सुधार कार्यों की जानकारी ली तथा कहा कि शेष कार्यों की वजह से एयरपोर्ट संचालन में किसी प्रकार की समस्या ना हो, इसलिए गम्भीरता के साथ सभी कार्य समय सीमा में पूर्ण कराएं। उन्होंने डीएमएफ अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की समीक्षा के दौरान कहा कि शेष कार्यों को जल्द पूर्ण करवा लिया जाए। विभाग राशि प्राप्त करने से पूर्व डीएमएफ शाखा से सम्पर्क कर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध करवाएं, ताकि किसी प्रकार की समस्या ना हो। स्वीकृत कार्य हेतु विभाग को पहले 50 प्रतिशत राशि दिया जाएगा, शेष राशि कार्य पूर्ण होने पर प्रदान किया जाएगा। निर्माण कार्य के दौरान राजस्व सम्बन्धी विवाद पर एसडीएम एवं तहसीलदार से सम्पर्क कर समस्या सुलझाया जाएं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए, उन्होंने निर्माण कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होनें कहा कि स्थल विवाद या आबंटन के कारण लंबित कार्यों के बारे में तत्काल अवगत कराएं। सीजीएमएससी अंतर्गत  भवनों में सुरक्षा मानकों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।उन्होंने भू अर्जन सम्बन्धी मामलों के सम्बन्ध में भी विस्तारपूर्वक चर्चा कर आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग ध्यान रखें कि जैम पोर्टल से खरीदी में कोई अतिरिक्त नियम या शर्त ना लगाया जाए। उन्होंने नगरीय क्षेत्र अम्बिकापुर अंतर्गत निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधोसंरचना मद अंतर्गत विभिन्न कार्यों की जानकारी लेते हुए कहा कि वर्ष 2024-25 के कार्य आगामी 2 से 3 माह में पूर्ण कर लिए जाएं, वहीं 2025-26 के कार्य जल्द प्रारंभ करते हुए छोटे कार्यों को माह अप्रैल-मई तक पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बारिश से पूर्व सड़कों का कार्य पूर्ण कराए जाने कहा। उन्होंने सांसद, विधायक निधि के अंतर्गत स्वीकृत निर्माण कार्यों की समीक्षा की तथा समय सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण कराने निर्देश दिए। बैठक में लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, जल संसाधन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना, लोक निर्माण विद्युत यांत्रिकी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, आदिम जाति कल्याण विभाग, नगरीय निकाय, सीजीएमएससी सहित अन्य निर्माण संबंधी विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने स्तर पर सतत निगरानी रखते हुए निर्माण कार्यों को पूर्ण करने कहा गया। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय कुमार अग्रवाल, नगर निगम कमिश्नर श्री डी एन कश्यप सहित सम्बंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *