“बीजापुर में सर्पदंश से सुरक्षा की पाठशाला विद्यार्थियों को मिला सांप संरक्षण और जीवनरक्षा का वैज्ञानिक ज्ञान”

बीजापुर, 23 जनवरी 2026/sns/-जिले में बढ़ती सर्पदंश की घटनाओं को देखते हुए स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, बीजापुर में नोवा नेचर वेलफेयर सोसाइटी एवं वन विभाग बीजापुर के संयुक्त तत्वावधान में सांप संरक्षण एवं सर्पदंश जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मद्रास क्रोकोडाइल बैंक ट्रस्ट तथा यूएसवी प्राइवेट लिमिटेड (सीएसआर इनिशिएटिव) सहयोगी एवं भागीदार संस्था के रूप में शामिल रहे।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं आमजन को सर्पदंश से बचाव, प्राथमिक उपचार तथा सांपों के संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा। वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय संस्था नोवा नेचर वेलफेयर सोसाइटी द्वारा लगातार शैक्षणिक संस्थानों में इस तरह के जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर विषय विशेषज्ञ श्री एम. सूरज, श्री शांति लाल वर्मा एवं श्री मोईज अहमद ने सांपों की पारिस्थितिकी में महत्वपूर्ण भूमिका, विभिन्न प्रजातियों की पहचान, सुरक्षित रेस्क्यू की प्रक्रिया, सर्पदंश की स्थिति में त्वरित प्राथमिक उपचार तथा सांपों से जुड़ी भ्रांतियों के वैज्ञानिक तथ्यों के साथ निराकरण पर विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के लगभग 300 छात्रदृछात्राएं एवं शिक्षक शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य श्री अमित गांधरला जी की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान देवानंद साहू, मनोज हल्लूर, सुजीत मिश्रा सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
इसी क्रम में स्वामी आत्मानंद शासकीय हिंदी माध्यम विद्यालय, बीजापुर में भी जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में प्राचार्या श्रीमती सरिता दुब्बा, श्री अनिल मिश्रा एवं श्री लक्ष्मण दास मानिकपुरी की उपस्थिति में कक्षा 9वीं एवं 11वीं के लगभग 200 छात्रदृछात्राओं ने सहभागिता की। ये विद्यार्थी मुख्य रूप से बीजापुर के बीहड़ एवं वनांचल क्षेत्रों से आए थे, जहाँ सर्पदंश की घटनाओं की आशंका अधिक रहती है। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में सांपों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने, मानवदृवन्यजीव संघर्ष को कम करने तथा आपात स्थितियों में सही, सुरक्षित और वैज्ञानिक व्यवहार अपनाने का संदेश दिया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *