छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 हेतु जिला स्तरीय हेल्प डेस्क स्थापित   

   जांजगीर-चांपा, 24 जनवरी 2026/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 01 फरवरी 2026 दिन रविवार को दो पालीयों में आयोजित परीक्षा के सुचारू रूप से संचालन एवं परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए कार्यालय कलेक्टर के कक्ष क्रमांक 12 में जिला स्तरीय हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। इस हेल्प डेस्क का उद्देश्य परीक्षार्थियों को परीक्षा संबंधी सभी महत्वपूर्ण जानकारी, मार्गदर्शन तथा आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना है।
       डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी ने सभी परीक्षार्थियों से अनुरोध है कि किसी भी समस्या या जानकारी हेतु कार्यालयीन समय 10 से 05.30 बजे तक डिप्टी कलेक्टर एवं जिला नोडल श्री शशि कुमार चौधरी दूरभाष नंबर 9993257353 व 9301142622, प्राचार्य एवं समन्वयक नोडल श्री डॉ.डी.आर.लहरे 9752292926, सहायक नोडल श्री आकाश कुमार भारद्वाज 7648091099, सहायक नोडल प्रवीण कुमार पोर्ते 6263718111 पर संपर्क कर आवश्यक सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *