राज्यपाल श्री रमेन डेका ने श्री सिद्धी विनायक मंदिर में की विशेष पूजा-अर्चना
दुर्ग, 25 जनवरी 2026/sns/- प्रदेश के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज भिलाई सेक्टर-5 स्थित श्री सिद्धी विनायक मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान गणेश की आराधना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना की। श्री सिद्धी विनायक मंदिर आगमन पर मंदिर समिति द्वारा राज्यपाल का आत्मीय स्वागत किया गया।