30 जनवरी को विकासखंड बोड़ला में शुरू होगा संपूर्णता अभियान 2.0

कवर्धा, 29 जनवरी 2026/sns/-भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के तहत विकासखंड बोड़ला में संपूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ 30 जनवरी 2026 को किया जाएगा। यह अभियान 28 जनवरी 2026 से 14 अप्रैल 2026 तक चलेगा, जिसका मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और पशुधन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में निर्धारित 6 प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों को 100 प्रतिशत हासिल करना है। नीति आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, इस अभियान के दौरान विभिन्न विभागों के सहयोग से विकासखंड बोड़ला की 125 ग्राम पंचायतों में व्यापक स्तर पर कार्य किए जाएंगे। जिला पंचायत सीईओं श्री विनय कुमार पोयाम ने बताया कि शुभारंभ के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित अन्य संबंधित विभाग मिलकर अपनी योजनाओं के माध्यम से नीति आयोग के लक्ष्यों को पूरा करने की दिशा में प्रयास शुरू करेंगे। इससे क्षेत्र की ग्राम पंचायतों को सीधा लाभ पहुंचेगा और स्थानीय समुदायों का समग्र विकास सुनिश्चित होगा।
उन्होंने कहा कि यह अभियान विकासखंड बोड़ला के निवासियों के लिए एक सुनहरा अवसर है जहां स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार पोषण स्तर में सुधार शिक्षा की गुणवत्ता में वृद्धि और पशुधन प्रबंधन जैसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। हम सभी विभागों के समन्वय से इन लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।नीति आयोग द्वारा तिथिवार कार्यक्रम निर्धारित किया गया है जिसके तहत अभियान के विभिन्न चरणों में ग्रामीण क्षेत्रों की जरूरतों को प्राथमिकता दी जाएगी। यह पहल न केवल स्थानीय विकास को गति प्रदान करेगी बल्कि आकांक्षी विकासखंड के समग्र उत्थान में भी योगदान देगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *