इस वर्ष 84035 किसानों ने 442826.64 मेट्रिक टन धान बेचा

 सारंगढ़-बिलाईगढ़, 31 जनवरी 2026/sns/- राज्य शासन के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के कुशल नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवंबर से प्रारंभ की गई, जिला में कुल पंजीकृत 89274 किसानों का कुल पंजीकृत रकबा 92298.204 हेक्टेयर है। 31 जनवरी 2026 की स्थिति में कुल 84035 किसानों ने 442826.64 मे.टन धान विक्रय किया है। 4,42,826.64 मेट्रिक टन धान खरीदी के विरूद्ध कुल 340769.60 मे.टन डी.ओ./ टी.ओ. जारी किया गया है, जिसका उठाव पंजीकृत राईस मिलरों व परिवहनकर्ताओं के माध्यम से किया जा रहा है। 

  जिला प्रशासन द्वारा धान की अवैध खरीदी – बिक्री, परिवहन और भंडारण की रोकथाम के लिए निरंतर कार्यवाही किया गया एवं जिला स्तर से जिले के समस्त उपार्जन केन्द्रों में अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, अनुविभाग अधिकारी राजस्व, तहसीलदार, नायब तहसीलदार तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जोनल अधिकारी व नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया, जिनके द्वारा लगातार धान खरीदी केन्द्रों में जाकर निरीक्षण तथा पर्यवेक्षण किया गया ताकि छ.ग. राज्य शासन की मंशानुरूप केवल वास्तविक एवं पात्र कृषकों के वास्तविक रकबे के आधार पर ही धान खरीदी हो सके साथ ही कोचियों, व्यापारी, अवैध धान विक्रेताओं की धान की खरीदी बिक्री पर रोकथाम की जा सके।31 जनवरी 2026 तक राजस्व विभाग, खाद्य विभाग, कृषि उपज मंडी, सहकारिता विभाग के अधिकारियों द्वारा सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले में कुल 92 प्रकरण दर्ज कर कुल 23498 क्विंटल धान जप्त कर मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया है जिसका अनुमानित लागत 07 करोड़ 28 लाख रूपये है इसी प्रकार 02 राईस मिल एवं 17 कोचियों के गोदामों को सील कर कार्यवाही किया गया।  

 31 जनवरी 2026 की स्थिति में जिले के कुल 65 समितियों के 86 उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण हो गया है, जिससे किसानों में अत्यंत खुशी का माहौल छाया हुआ है तथा किसानों के द्वारा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया जा रहा है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *