लेखा सह एम.आई.एस. सहायक के पद पर भर्ती हेतु दावा-आपत्ति आमंत्रित   

जांजगीर-चांपा, 05 फरवरी 2026/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अन्तर्गत जिला, जनपद पंचायत के रिक्त पद लेखा सह एम.आई.एस. सहायक का पद संख्या-01 (अन्य पिछड़ा वर्ग-मुक्त) की भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था। जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि प्राप्त आवेदन पत्रों का छानबीन समिति द्वारा जांच उपरांत पात्र, अपात्र सूची जारी किया गया है। जिसका दावा-आपत्ति 20 फरवरी 2026 कार्यालयीन सायं 5 बजे तक आमंत्रित किया गया है। उक्त पात्र, अपात्र सूची जिला पंचायत-जांजगीर-चांपा के सूचना-पटल एवं जिला पंचायत के वेबसाइट  www.janjgir-champa.gov.in एवं योजना के वेबसाइट www.bihan.gov.in पर देखा जा सकता है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *