खनिज विभाग द्वारा आकस्मिक निरीक्षण के दौरान अवैध तरीके से परिवहन एवं खनन करने पर 7 वाहनों को जप्त कर की गई कार्रवाई

राजनांदगांव, 10 फरवरी 2026/sns/-कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण के प्रभावी नियंत्रण के लिए खनिज विभाग द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। खनि अधिकारी सुश्री ज्योति मिश्रा ने बताया कि खनिज विभाग की टीम ने जांच के दौरान अवैध खनिज परिवहन करने पर 7 प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई। खनिज विभाग द्वारा ग्राम सुरगी में मरूम के अवैध खनन एवं परिवहन करते हुए जेसीबी सीजी 08 ए एम 2117 और हाईवा सीजी 08 बीएफ 1708 जप्त किया गया। इसी तरह ग्राम भंवरमरा आक्सीजोन में अवैध रेत परिवहन करते हुए ट्रेक्टर सोल्ड स्वराज और ट्रैक्टर इंजन लोडर क्रमांक सीजी 24 पी 7496 जप्त किया गया। ग्राम पारागांवकला में अवैध रेत परिवहन करते हुए ट्रैक्टर सोल्ड मैसी और ट्रैक्टर सोल्ड स्वराज राफटर सहित जप्त किया गया। जप्त वाहनों को संबंधित क्षेत्र के थानों में कार्रवाई के लिए सुपुर्द कर दिया गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *