नाबार्ड की ग्राम दुकान समूह की महिलाओं के जीवन स्तर को बना रही उन्नत

राजनांदगांव, 12 फरवरी 2026/sns/- राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक की ग्राम दुकान स्वसहायता समूह की महिलाओं के जीवन स्तर को उन्नत बनाने एवं आर्थिक रूप से उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में कारगर साबित हो रही है। राजनांदगांव के पाताल भैरवी मंदिर के पास नाबार्ड की एक ग्राम दुकान में समूह की महिलाओं के लिए अपने हुनर, कौशल एवं लघु उद्यम को आगे बढ़ाने के लिए एक सशक्त कोशिश की गई है। इस ग्राम दुकान में महिला समूह स्थानीय स्तर पर निर्मित उत्पाद पूजा सामग्री, अचार, पापड़, मुरकू, नड्डा, बिजौरी, मुरब्बा, मोमबत्ती, अगरबत्ती, साबुन, जिमिकंद, फूल, मशरूम, कपड़ा, अन्य खाद्य सामग्री, विभिन्न तरह के मसाले, दोना पत्तल, डेकोरेशन आइटम्स, घरेलू सामान बिक्री के लिए उपलब्ध हंै। महिला समूह अपने उत्पादों की पैकेजिंग कर ग्राम दुकानों के माध्यम से विक्रय कर रही हैं। ग्राम दुकान की संचालिका निशा मंडावी ने बताया कि पाताल भैरवी मंदिर के निकट होने के कारण समूह की महिलाओं के उत्पादों को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। ग्राम दुकानों के माध्यम से समूह की महिलाओं को नि:शुल्क एक दुकान मिल गई है, जहां आसानी से वे अपने उत्पादों की बिक्री कर सकती ह

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *