मुख्यमंत्री ने किसान सम्मेलन में बांटी खुशहाली की सौगात

बिलासपुर, 02 फरवरी 2026/sns/-मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज बिल्हा विकासखण्ड के ग्राम रहंगी में आयोजित राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन में विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को कृषि उपकरण, मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल एवं चेक का वितरण किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का भी निरीक्षण किया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में किसानों की उपस्थिति रही।
मछली पालन विभाग द्वारा ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष योजना’ के अंतर्गत हरदी के श्री गंगाराम नेताम, भठचौरा के श्री हरिकिशन नेताम एवं हरदी (आमागांव) के श्री शिवप्रसाद जगत को मोटर साइकिल सह आईस बाक्स प्रदान किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम विभाग ने ‘कृषक उन्नति योजना’ के अंतर्गत भदौरिया की श्रीमती रानी बाई लोनिया को हार्वेस्टर, परसदा के श्री राघव राम राजपूत एवं सोन के किसान श्री हेमलाल को स्प्रिंकलर सेट 30 पाईप विद्युत पंप प्रदान किए गए। समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजन हितग्राहियों में ग्राम कोरमी की श्रीमती त्रिवेणी ध्रुव, कया की श्रीमती साधना देवी नोनिया एवं पेण्डवार के श्री जीवन पोर्ते को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदान किया। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक द्वारा कृषक उन्नति योजना अंतर्गत बोड़सरा के किसान श्री चितगोंविद, पासिद के श्री मनोज साहू, पौंसरा के श्री जगदेव प्रसाद सूर्यवंशी, सरकण्डा के श्री चिंतामणी पटेल, केन्दा के श्री संतोष एवं श्रीमती अनिमा को चेक का वितरण किया गया। उद्यान विभाग की नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल पाम योजना के तहत ग्राम धनगवां की श्रीमती सरोज डहरिया, रैल्हा की श्रीमती जोगन बाई को चेक का वितरण, श्रम विभाग के मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत रहंगी के स्व. श्री विनोद ध्रुव एवं सेवार की स्व. श्रीमती संतोषी चौहान के परिजनों को 1-1 लाख रूपये का चेक प्रदान कर योजना का लाभ दिया गया।
कार्यक्रम में श्री दशेराम बंजारे एवं श्रीमती खोलबहरीन बाई ध्रुव को वय वंदन कार्ड प्रदान किया गया। इसी प्रकार पशु विभाग की राज्य डेयरी उद्यमिता विकास योजना के तहत गुड़ी के पशुपालक श्री संजय कुमार साहू और पाराघाट के श्री रूपेश कुमार वस्त्रकार को चेक दिया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का लाभ रहंगी के श्री नंदकुमार एवं श्रीमती सेवती बाई को मिला। उन्हें प्रमाण पत्र एवं डेमो आवास की चाबी प्रदान की गई।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *