खाद्य एवं औषधि अधिकारियो ने की सारंगढ़ के होटल, गुमटी ठेलों की जांच

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 17 मार्च 2026/sns/- सारंगढ़ शहर के विभिन्न वार्डों मे पीलिया के केस मिलने को ध्यान में रखते हुए और खाद्य पदार्थो की अशुद्धि की रोकथाम के लिए कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के निर्देशन में तथा अभिहित अधिकारी भारत पटेल के मार्गदर्शन में मंगलवार को शहर के विभिन्न गुमटी, ठेलो एवं होटलों का निरीक्षण किया गया जिसमें खाद्य व्यापारियों को खाद्य सामग्री ढंक कर रखने, बासी खाद्य सामग्री न रखने तथा प्रतिष्ठानों में सफाई आदि रखने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही शहर में नगरपालिका द्वारा सप्लाई किये जाने वाले पेय पानी का केमिकल एवं माइक्रोबियल जांच हेतु सर्विलांस नमूना तथा इसके अलावा मार्केट के गन्ना जूस, आम जूस, गुपचुप ठेले आदि का निरीक्षण किया गया तथा गन्ना रस, पानी व बर्फ सिल्ली निर्माण करने वाले प्रतिष्ठान से बर्फ पानी का विधिक नमूना तथा नोटिस दिया गया इसके साथ मार्केट में गन्ना एवं आम जूस को विक्रय किए जाने वाले बर्फ सिल्लियों को साफ़ सुथरे पानी से बनाएं जाने तथा अखाद्य बर्फ जैसे मछलियों आदि को प्रिजर्व किए जाने वाले बर्फ सिल्ली को इंडिगो कार्मिन ब्रिलियंट ब्लू रंग के बर्फ सिल्ली का उपयोग करने हेतु निर्देशित किया गया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी शांतनु भट्टाचार्य तथा वरुण पटेल उपस्थित थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *