ऑनलाइन चालान जमा करने के सम्बन्ध में प्रशिक्षण आज

बलौदाबाजार, 17 मार्च 2026/sns/-अब कोषालयों में भौतिक चालानो के स्थान पर 1 अप्रैल 2026 से ऑनलाइन माध्यम से चालान जमा किया जाएगा। ऑनलाइन चालान जमा करने के सम्बन्ध में 18 मार्च 2026 को प्रातः 11 बजे से संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने सभी कार्यालय के आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को प्रशिक्षण में भाग लेने निर्देशित किया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *