आई.टी.आई. अंबिकापुर में राज्य व्यावसायिक पूरक परीक्षा और आईटीआई ट्रेड परीक्षा 25 मार्च तक भरे जाएंगे परीक्षा फार्म

अम्बिकापुर, 19 मार्च 2026/sns/-  औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था अम्बिकापुर के प्राचार्य ने बताया कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था अम्बिकापुर में राज्य व्यावसायिक पूरक परीक्षा (नई एवं पुरानी प्रणाली) और आई.टी.आई. की संयुक्त अध्यापन योजना में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों की आईटीआई ट्रेड की परीक्षा (पुरानी प्रणाली) 01 अप्रैल 2026 से आयोजित की जाएंगी। संस्था के प्राचार्य एवं नोडल अधिकारी ने बताया कि परीक्षाएं निर्धारित समय-सारणी के अनुसार संपन्न होंगी। संस्था द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इस परीक्षा में सम्मिलित होने वाले पात्र प्रशिक्षणार्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपना परीक्षा फॉर्म 25 मार्च 2026 तक अनिवार्य रूप से जमा कर दें। प्रशिक्षणार्थी अपने संबंधित प्रशिक्षण अधिकारी या व्यवसाय प्रभारी के माध्यम से फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए परीक्षार्थी संस्था की प्रशिक्षण शाखा से संपर्क कर सकते हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *