NEET/JEE कोचिंग हेतु संस्थानों के चयन हेतु आवेदन

अम्बिकापुर, 19 मार्च 2026/sns/- जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 में सरगुजा जिले के कक्षा 10वीं उत्तीर्ण मेधावी विद्यार्थियों के NEET/JEE कोचिंग हेतु कोचिंग संस्थान के चयन/चिन्हांकन हेतु आवेदन प्रस्ताव 16 मार्च 2026 तक मंगाए गए थे। कोचिंग संस्थानों के पर्याप्त प्रस्ताव नहीं प्राप्त होने के कारण आवेदन प्रस्ताव जमा करने की तिथि 16 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक कोचिंग संस्थान अपना आवेदन प्रस्ताव निर्धारित शर्तों के अधीन कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी अम्बिकापुर में 16 अप्रैल 2026 तक कार्यालयीन समय में जमा कर सकते हैं। विस्तृत विवरण सरगुजा जिले की वेबसाइट www.surguja.gov.in पर एवं कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी अम्बिकापुर के सूचना पटल पर देखे जा सकते है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *