कलेक्टर ने मनोविकास केंद्र का किया निरीक्षण,

बलौदाबाजार,19 मार्च 2026/sns/- कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने गुरुवार को नवीन क़ृषि उपज मण्डी परिसर बलौदाबाजार स्थित मनोविकास केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र के विभिन्न कक्षों का अवलोकन किया और सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने केन्द्र में उपस्थित विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के द्वारा किये जा रहे विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया और उन्हें चॉकलेट व स्कूल बैग देकर प्रोत्साहित किया। इस दौरान उन्होंने समाज कल्याण विभाग द्वारा 4 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड़ ट्राईसिकल एवं एक दिव्यांग को ट्राईसिकल प्रदान किया।

कलेक्टर श्री शर्मा ने केंद्र के एजुकेशन क़क्ष, फिजियोथेरेपी क़क्ष, स्पीचथेरेपी क़क्ष, योगा हाल का अवलोकन किया एवं वहां भर्ती बच्चों एवं उनके अभिभावकों से मुलाक़ात की। उन्होंने बच्चों के अभिभावकों से केंद्र में मिल रही सुविधाओं से बच्चे की स्थिति में सुधार की जानकारी ली। अभिभावकों ने बताया कि कम समय में ही बेहतर परिणाम नजर आ रहा है। इस दौरान कई बच्चों ने कलेक्टर को अपनी हाथों से बनाया हुआ ग्रीटिंग कार्ड भी दिया वहीं योगा हाल में कई बच्चों ने बहुत सुन्दर योगाभ्यास किया।

उल्लेखनीय है कि बलौदाबाजार स्थित मनोविकास केंद्र विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के विकास और पुनर्वास के लिए समर्पित संस्थान है। यह केंद्र जनवरी 2025 से सीएसआर मद से संचालित हो रहा है और वर्तमान में 40 से अधिक बच्चों को विशेष शिक्षा, चिकित्सा सहायता, व्यावसायिक शिक्षा दी जा रही है

इस दौरान सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल, उप संचालक सिनीवाली गोयल, केंद्र प्रभारी आशा शुक्ला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *