आई.टी.आई. बम्हनीडीह में 25 मार्च 2026 को प्लेसमेंट कैंप का होगा आयोजन 

जांजगीर-चांपा, 20 मार्च 2026/sns/- जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जांजगीर-चांपा द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 25 मार्च 2026 दिन बुधवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आई.टी.आई. बम्हनीडीह में एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि शिविर में निजी क्षेत्र के नियोजक श्रम इन टैलेंट प्रा.लि. नोयडा (उ.प्र.) उपस्थित रहेगें। कंपनी द्वारा इलेक्ट्रिक मीटर टेक्निशियन के 30 पद पर भर्ती की जायेगी। उक्त पदों हेतु शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, आईटीआई, स्नातक एवं डिप्लोमा निर्धारित किया गया है। कंपनी द्वारा वेतनमान 15000-18000 रु. दिया जाएगा। आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित है एवं चयनित आवेदको का कार्यक्षेत्र छत्तीसगढ़ व अन्य राज्य रहेगा। प्लेसमेंट कैंप में भाग लेने वाले इच्छुक आवेदक अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के साथ व जिला रोजगार कार्यालय का रोजगार पंजीयन कार्ड की छायाप्रति लाना अनिवार्य है। निर्धारित तिथि को उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैंप का लाभ ले सकते है। अधिक जानकारी के लिये जिला रोजगार कार्यालय जॉजगीर चांपा से संपर्क किया जा सकता है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *