मैनपाट में पीएम जनमन सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित, शिकायत पर त्वरित कार्रवाई

अम्बिकापुर, 20 मार्च 2026/sns/-  जिले के मैनपाट विकासखण्ड में पीएम-जनमन योजना अंतर्गत कुनिया से मूसाखोल तक 8.16 किलोमीटर लंबाई की सड़क में डामरीकरण कार्य प्रगतिरत है।

उक्त सड़क के एक हिस्से में डामरीकरण कार्य उखड़ने संबंधी शिकायत ग्रामीणों द्वारा प्राप्त होने पर संबंधित विभाग द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सड़क के आर.डी. 2900 मीटर पर एक मोड़ के पास डब्ल्यूएमएम (WMM) सतह पर लगभग 5 मीटर लंबाई में सोल्डर की मिट्टी आ जाने एवं उचित साफ-सफाई नहीं होने के कारण 5-6 मीटर क्षेत्र में डामरीकरण कार्य क्षतिग्रस्त हो गया था।

इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित ठेकेदार को सुधार कार्य के निर्देश दिए गए। ग्रामवासियों की उपस्थिति में क्षतिग्रस्त हिस्से को उखाड़कर पुनः गुणवत्तापूर्ण डामरीकरण कार्य कराया गया, जिससे ग्रामीणों ने संतोष व्यक्त किया।

निरीक्षण में शेष सड़क कार्य गुणवत्तापूर्ण पाया गया। कार्य में पाई गई त्रुटि के संबंध में संबंधित ठेकेदार एवं इंजीनियर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है तथा भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *