कलेक्टर एवं एसपी ने सरगुजा ओलम्पिक एवं राज्य स्तरीय तिलहन किसान मेला कार्यक्रम स्थलों का जायजा लिया
अम्बिकापुर, 21 मार्च 2026/sns/- सरगुजा ओलम्पिक 2026 के सम्बंध में कलेक्टर श्री अजीत वसंत एवं पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। उन्होंने मंचीय व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल में एंट्री, ग्रीन रुम, खेल मैदान का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने पार्किंग, आवागमन, आमजनों हेतु पेयजल, शौचालय, सुरक्षा व्यवस्था की भी जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने केंद्रीय विद्यालय में हेलीपैड स्थल का भी अवलोकन किया एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर एवं एसपी ने कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में राज्य स्तरीय तिलहन किसान मेला की तैयारियों का भी जायजा लिया। उन्होंने स्टॉल, ऑडिटोरियम का अवलोकन कर जरुरी निर्देश दिए। इस दौरान आईपीएस श्री राहुल बंसल, जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, अपर कलेक्टर श्री राम सिंह ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह ढिल्लो सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।