खाद्य विभाग की गोल्डन भारत गैस एजेंसी पर बड़ी कार्रवाई

दुर्ग, 21 मार्च 2026/sns/- खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय, नवा रायपुर से प्राप्त निर्देशों के परिपालन में जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों तथा पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता एवं आपूर्ति व्यवस्था की सतत निगरानी की जा रही है। इसी परिपेक्ष्य में पद्मनाभपुर स्थित गोल्डन भारत गैस की निरंतर शिकायतें प्राप्त होने पर खाद्य विभाग के जांच दल द्वारा 20 मार्च को जांच की गई।
खाद्य नियंत्रक से प्राप्त जानकारी के अनुसार गोल्डन गैस एजेंसी एक भागीदार फर्म है जिसके 02 भागीदार श्री मोहन लाल धुव्र एवं श्री अंशुमन मढरिया है। जांच में भौतिक सत्यापन में स्टॉक में अंतर पाये जाने के आधार पर घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किग्रा) खाली 838 नग एवं भरे 48 नग, व्यावसायिक सिलेंडर (19 किग्रा) खाली 63 नग तथा 5 किग्रा सिलेंडर 22 नग (खाली) भागीदार अंशुमन मढरिया से जप्त किया गया। प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि जिले में एलपीजी गैस तथा पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे, जिससे आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *