तमनार में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़ मुख्य आरोपी हिरासत में, कड़ी पूछताछ जारी

रायगढ़, 21 मार्च 2026/sns/- राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रदेश में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 19 मार्च को रायगढ़ पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तमनार क्षेत्र में आमाघाट में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक खेत में छापेमारी की। जांच के दौरान पाया गया कि श्रीमती सुषमा खलखो पति मार्शल संगा झारखंड निवासी द्वारा अपने खेत में सब्जी की खेती के साथ अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही थी पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए आरोपी मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ में एक एकड़ में यह खेती पाई गई है। आरोपी से मामले में गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि इस अवैध गतिविधि से जुड़े अन्य पहलुओं का भी खुलासा हो सके। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है और इसमें शामिल अन्य व्यक्तियों की भी पहचान की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि अवैध अफीम की खेती जैसे मामलों में संलिप्त पाए जाने वाले आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे इस प्रकार की अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *