मुख्यमंत्री ने “एक पेड़ मां के नाम अभियान“ के तहत किया पौधारोपण

अम्बिकापुर, 22 मार्च 2026/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सरगुजा जिला प्रवास के दौरान अम्बिकापुर के राजमोहिनी देवी कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र पहुंचे। उन्होंने महाविद्यालय परिसर में आज विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर “एक पेड़ मां के नाम अभियान“ के तहत राज्य के राजकीय वृक्ष “साल“ के पौधे का रोपण किया।
इस दौरान कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद श्री चिंतामणी महाराज, लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक श्री रामकुमार टोप्पो, नगर निगम महापौर अम्बिकापुर श्रीमती मंजूषा भागत, पूर्व सांसद सरगुजा श्री कमलभान सिंह मरावी, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह,जिला पंचायत सदस्य एवं कृषि स्थायी समिति की अध्यक्ष श्रीमती दिव्या सिंह सिसोदिया, कलेक्टर श्री अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *