सुकमा में आधार शिविर का आयोजन, नागरिकों को मिल रही सुविधा

सुकमा, 23 मार्च 2026/sns/-कलेक्टर श्री अमित कुमार के निर्देशन में कलेक्ट्रेट कार्यालय सुकमा परिसर में आधार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का उद्देश्य जिले के नागरिकों को आधार पंजीयन एवं आधार अपडेट जैसी आवश्यक सेवाएं एक ही स्थान पर सहज रूप से उपलब्ध कराना है।
आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में आम नागरिकों के साथ-साथ स्कूली छात्र-छात्राएं भी पहुंचकर अपने आधार कार्ड बनवाने एवं उसमें आवश्यक संशोधन (अपडेशन) करवा रहे हैं। शिविर में नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर आदि सुधार की सुविधा प्रदान की जा रही है।
जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति का आधार पंजीयन हो सके और जिनका आधार पहले से बना है, वे उसे अद्यतन करा सकें। शिविर में प्रशिक्षित ऑपरेटरों की तैनाती की गई है, जिससे कार्य त्वरित और सुगम तरीके से संपन्न हो रहा है।
कलेक्टर श्री अमित कुमार ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शिविर में आने वाले सभी नागरिकों को बेहतर सुविधा प्रदान की जाए तथा किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने विशेष रूप से स्कूली बच्चों के आधार पंजीयन पर जोर देते हुए कहा कि इससे उन्हें शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा होगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *