केंद्रीय विद्यालय सुकमा में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रारंभ

सुकमा, 23 मार्च 2026/sns/-केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया की अधिकृत सूचना जारी कर दी गई है। केंद्रीय विद्यालय सुकमा के प्रभारी प्राचार्य श्री दिनेश कुमार द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश निर्देशिका 2026- 27 के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।
केंद्रीय विद्यालय सुकमा में कक्षा प्रथम में प्रवेश के लिए
अभिभावक दिनांक 20 मार्च से 02 अप्रैल 2026 तक केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। कक्षा प्रथम के लिए आनलाईन लाटरी प्रक्रिया से  कुल 80 सीटों पर चयनित विद्यार्थियों की पहली प्रवेश सूची दिनांक 09 अप्रैल 2026 को जारी की जाएगी। कक्षा प्रथम में आवेदन के लिए विद्यार्थी की आयु 31 मार्च 2026 को न्यूनतम 6 वर्ष पूरी होनी चाहिए।
इसके अतिरिक्त कक्षा 11वीं को छोड़कर अन्य सभी कक्षाओं में रिक्त सीट उपलब्ध होने की स्थिति में अभिभावक दिनांक 02 अप्रैल से 08 अप्रैल 2026 तक विद्यालय में आकर ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। कक्षा दूसरी से 12वीं तक (कक्षा 11को छोड़कर) सीटें रिक्त होने की स्थिति में संबंधित सूचना विद्यालय की वेबसाइट https://kvsangathan.nic.in/en/kv-school/kendriya-vidyalaya-sukma/ पर भी दी जायेगी। प्रवेश प्रक्रिया केंद्रीय विद्यालय संगठन के नियमानुसार विभिन्न आरक्षण श्रेणियों के अंतर्गत की जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *