छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल परीक्षा 2026 उड़नदस्ता टीम का आकस्मिक निरीक्षण,

अम्बिकापुर, 23 मार्च 2026/sns/-  छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल, रायपुर द्वारा आयोजित हायर सेकण्डरी सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा-2026 के अंतर्गत आज 23 मार्च 2026, सोमवार को कक्षा 12वीं के भौतिकी विषय की परीक्षा जिले के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान उड़नदस्ता टीम द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों में व्यवस्थाओं, गोपनीयता एवं निष्पक्षता का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उक्त परीक्षा में कुल 1054 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1000 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 54 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *