दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना का राशि अंतरण कार्यक्रम 25 मार्च को

कवर्धा, 25 मार्च 2026/sns/-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना अंतर्गत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के भूमिहीन कृषि मजदूर परिवार को 10-10 हजार रूपये दिनांक 25 मार्च 2025 को दोपहर 12 बजे से बलौदाबाजार में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में पात्र हितग्राहियों के खातें में राशि ट्रान्सफर करेंगे। इसी तारतम्य में जिला कबीरधाम अंतर्गत आनें वाले सभी जनपद पंचायत कार्यालय के सभागार में जनप्रतिनिधियों व योजना के हितग्राहियों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें कबीरधाम जिला अंतर्गत तहसील बोड़ला के 4449 हितग्राही, सहसपुर लोहारा के 3674 हितग्राही, पिपरिया के 3616 हितग्राही, कुण्डा के 3475 हितग्राही, पण्डरिया 3405 कवर्धा के 2456 हितग्राही, रेंगाखाकला के 535 हितग्राही इस प्रकार कुल 21610 हितग्राही योजना से लाभांवित होंगे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *