मानवता की सेवा के लिए रेडक्रॉस सोसाइटी से जुड़ने का आह्वान, जिला आयुष अधिकारी डॉ. स्वाति रावत के आग्रह पर एक दिन में 39 नए सदस्य बने

रायपुर, 26 मार्च 2026/sns/-जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार जिला आयुष अधिकारी डॉ. स्वाति रावत के आग्रह पर एक दिन में 39 नए सदस्य बने जिसमें डॉ. सावित्री पाणीग्रही, डॉ. गीता राजपूत, डॉ. नेहा साहू, डॉ. हेमकुमार राठौर, डॉ. अरुंधती देवांगन, डॉ. पूर्णिमा राजपूत, डॉ. सोनल शर्मा, डॉ. इंदु विश्वकर्मा, डॉ. सविता साहू, डॉ. अशोक बांधे, डॉ. राजलक्ष्मी शर्मा, डॉ. सीमा शुक्ला, डॉ. स्वाति अग्रवाल सहित अन्य लोगों ने रेडक्रॉस सोसाइटी में वार्षिक सदस्य के रूप में सदस्यता ली। जिला आयुष अधिकारी डॉ. स्वाति रावत ने सदस्यों की सदस्यता राशि जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह को दी।

इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी एक स्वतंत्र मानव समाजसेवी संस्था है, जो आपदा एवं संकट की परिस्थितियों में पीड़ितों की सहायता के लिए समर्पित है। संस्था द्वारा भूकंप, आग, बाढ़ एवं सूखा जैसी प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के साथ-साथ प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता अभियान तथा रक्तदान शिविरों का नियमित आयोजन किया जाता है।

संस्था से जुड़ने के लिए विभिन्न श्रेणियों में सदस्यता प्रदान की जाती है, जिसमें संरक्षक सदस्य के लिए 25,000 रुपए, उप संरक्षक सदस्य के लिए 12,000 रुपए, आजीवन सदस्य के लिए 1,000 रुपए तथा वार्षिक सदस्यता के लिए 100 रुपए निर्धारित किए गए हैं।

इस अवसर पर रेडक्रॉस के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए अधिक से अधिक लोगों से संस्था से जुड़कर मानव सेवा में योगदान देने का आह्वान किया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *