प्रयास आवासीय विद्यालय कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा 10 मई को ऑनलाईन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 17 अप्रैल  

रायगढ़, 26 मार्च 2026/sns/- मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ में संचालित राजीव गांधी बाल भविष्य सुरक्षा प्रयास आवासीय विद्यालय योजना (संशोधित) के तहत कक्षा 9वीं (सत्र 2026-27) में प्रवेश हेतु राज्य स्तरीय प्राक्चयन परीक्षा की सूचना जारी की गई है। यह योजना प्रदेश के अधिसूचित क्षेत्रों, आदिवासी उपयोजना क्षेत्र तथा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक उत्कृष्ट शैक्षणिक शिक्षा देने के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए, सीएस., क्लैट और एनडीए जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराती है। प्रवेश परीक्षा के माध्यम से ही विद्यार्थियों का चयन किया जाता है। इस वर्ष चयन परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी केवल अनुसूचित क्षेत्र, आदिवासी उपयोजना क्षेत्र (रायगढ़ जिले के लैलूंगा, धरमजयगढ़, घरघोड़ा, तमनार और खरसिया) तथा विशेष रूप से कमजोर जनजातियों के स्कूलों के छात्र होंगे।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग रायगढ़ ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रयास आवासीय विद्यालयों में चयन हेतु मापदण्ड तैयार किया गया है। जिसके तहत विद्यार्थी को किसी विद्यालय से कक्षा 8 वीं प्रथम श्रेणी/ समक्षक ग्रेड में उत्तीर्ण होना चाहिए। वर्ष 2025-26 में कक्षा 8 वीं उत्तीर्ण/परीक्षा में शामिल विद्यार्थी ही प्रयास विद्यालयों में प्रवेश हेतु आयोजित प्राक्चयन परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। नक्सल हिंसा से सीधे प्रभावित परिवार के बच्चों के लिए चयन के मापदण्ड शिथिल है अर्थात नक्सल हिंसा प्रभावित परिवार के विद्यार्थी यदि इस प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन करता है उसे सर्व-प्राथमिकता देते हुए सीधे चयन किया जाएगा, इसके लिए संबंधित जिले के पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी निर्धारित प्रपत्र में प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। छत्तीसगढ़ राज्य के निवासी होने का सक्षम राजस्व अधिकारी द्वारा जारी निवास प्रमाण-पत्र एवं सक्षम राजस्व अधिकारी द्वारा स्थायी जाति प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा।
वर्ष 2026-27 में प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9 वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन पत्र मंगाए जाने संबंधी तिथि निर्धारित किए गए है। इनमें विद्यार्थी द्वारा ऑनलाईन आवेदन भरने की अतिम तिथि 17 अप्रैल 2026 रात्रि 12 बजे तक निर्धारित है। ऑनलाईन भरे गए आवेदन पत्र में विद्यार्थी द्वारा त्रुटि सुधार 18 से 21 अप्रैल रात्रि 12 बजे तक, जिला स्तर पर दस्तावेजों का परीक्षा 22 से 28 अप्रैल तक, प्रवेश पत्र डाउनलोड की तिथि 1 से 9 मई की तिथि निर्धारित है। प्राक्चयन परीक्षा का आयोजन 10 मई 2026 है। विद्यार्थी वेबसाईट  https://statenewsservice.in/eklavya.cg.nic.in/PRSMS/Student-Admission-Detial    में ऑनलाईन आवेदन पत्र जमा कर सकते है। उक्त संबंध में आवेदन पत्र एवं अन्य जानकारी विभागीय वेबसाईट एवं जिले के सहायक आयुक्त आदिवासी विकास रायगढ़/कार्यालय परियोजना प्रशासक एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना धरमजयगढ़ से प्राप्त कर सकते हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *