हर घर नल से बदली देवराजो यादव की जिंदगी

अम्बिकापुर, 27 मार्च 2026/sns/-   जिले के लुण्ड्रा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पड़ौली में जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल पहुंचाने की पहल ने ग्रामीणों के जीवन में बड़ा बदलाव ला दिया है। पानी की समस्या से परेशान पड़ौली गांव के लोगों को अब शुद्ध पेयजल की सुविधा मिल रही है।पहले गांव की महिलाओं को कठिनाईयों का सामना कर दूर-दराज से पानी लाना पड़ता था, लेकिन अब हर घर में नल से स्वच्छ पेयजल पहुंचने लगा है। इस योजना ने न केवल पानी की समस्या का समाधान किया, बल्कि गांव की महिलाओं के जीवन को भी पूरी तरह बदल दिया।

गांव की महिला देवराजो यादव अपने जीवन में आए सकारात्मक बदलाव के बारे में बताती हैं कि उन्हें पहले कुएं और हैंडपंप से पानी लाने के लिए काफी दूर जाना पड़ता था, जिसमें समय और मेहनत दोनों ही अधिक लगते थे। दूषित पानी की वजह से बीमारियों का भी डर बना रहता था। लेकिन ’हर घर नल से जल’ योजना लागू होने के बाद अब उनके घर में ही स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध है, जिससे उनका दैनिक जीवन काफी आसान हो गया। पहले सुबह का अधिकांश समय परिवार के लिए पानी के इंतजाम में लग जाता था, अब घर में नल से पानी आने के बाद हम ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। अब हमें बच्चों की परवरिश, उनकी पढ़ाई-लिखाई, खेती, मजदूरी और आजीविका के अन्य कार्यों के लिए पर्याप्त समय मिल रहा है। इस सुविधा से न केवल समय की बचत हो रही है, बल्कि परिवार के स्वास्थ्य में भी सुधार देखने को मिला है। देवराजो ने इस बदलाव के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *