सारंगढ़ में अनुविभाग स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर सम्पन्न लगभग 100 आवेदन प्राप्त हुए

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 28 मार्च 2026/sns/- कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देशानुसार सारंगढ़ एसडीएम कार्यालय परिसर में अनुविभाग स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा आम नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं और त्वरित निराकरण के प्रयास किए गए।

शिविर के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अन्नप्राशन, गोदभराई एवं बालिका जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही रेडी-टू-ईट व्यंजनों की प्रदर्शनी तथा महतारी वंदन योजना से संबंधित जानकारी भी प्रदर्शनी के माध्यम से दी गई। इस शिविर में कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे, एसडीएम वर्षा बंसल, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय, जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से कुल 97 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिनके निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। कृषि विभाग द्वारा 10 किसानों को कीटनाशक दवाओं का वितरण किया गया। वहीं शिक्षा विभाग द्वारा कक्षा 10वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं को प्रोत्साहन स्वरूप चेक प्रदान किए गए।उद्यानिकी विभाग द्वारा किसानों को फलदार पौधों का वितरण कर उन्हें बागवानी के प्रति प्रोत्साहित किया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *