आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के पदों पर भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू

सुकमा, 31 मार्च 2026/sns /-एकीकृत बाल विकास परियोजना सुकमा अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए पात्र महिला अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती प्रक्रिया विभिन्न ग्रामों के आंगनबाड़ी केंद्रों में की जाएगी। जिसके तहत ग्राम केरलापाल के गायतापारा केंद्र एवं ग्राम गोंडेरास के पेरमापरा केंद्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद रिक्त हैं। वहीं ग्राम सिरसट्टी के माण्डोपारा केंद्र, ग्राम चिकपाल के चिकपाल केंद्र, ग्राम गादीरास के तमिया पटेलपारा केंद्र, ग्राम चिकपाल के चिकपाल पटेलपारा केंद्र तथा ग्राम मारोकी के बेरगोंदी केंद्र में आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर भर्ती की जाएगी।
इच्छुक एवं पात्र महिला उम्मीदवार दिनांक 25 मार्च 2026 से 8 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। आवेदन निर्धारित पोर्टल ई भर्ती आंगनवाड़ी पोर्टल के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।
विस्तृत जानकारी हेतु जिला महिला बाल विकास कार्यालय या बाल विकास परियोजना कार्यालय से संपर्क कर सकते है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *