प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवारों को दी गई 08 लाख रूपए की आर्थिक सहायता

.जगदलपुर, 31 मार्च 2026/sns/- कलेक्टर श्री आकाश छिकारा द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवार को 08 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके तहत तहसील बास्तानार के ग्राम बरछेपाल निवासी लखमू की मृत्यु पानी में डुबने से पत्नी श्रीमती आयते को और तहसील लोहण्डीगुड़ा ग्राम इरिकपाल निवासी घीनू की मृत्यु पानी में डुबने से पत्नी श्रीमती चमेली बाई को चार-चार लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *