मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चंदखुरी में माता कौशल्या एवं भगवान राम के दर्शन किया

रायपुर, 31 मार्च 2026/sns/-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज माता कौशल्या मंदिर चंदखुरी पहुंचकर माता कौशल्या एवं बाल स्वरूप भगवान राम के दर्शन-पूजन किए। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि माता कौशल्या और भगवान श्रीराम का आशीर्वाद प्रदेशवासियों के जीवन में समृद्धि और शांति लेकर आए, यही उनकी प्रार्थना है।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *