हीरालाल वार्ड मुंगेली और नगर पंचायत जरहागांव में श्रमिक पंजीयन शिविर आयोजित

मुंगेली, 07 अप्रैल 2026/sns/- कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार श्रमिकों के पंजीयन हेतु शिविर का आयोजन किया गया। हीरालाल वार्ड मुंगेली और नगर पंचायत जरहागांव के समरसता भवन में आयोजित शिविर में क्षेत्र के श्रमिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर के दौरान कुल 54 श्रमिकों के नए श्रमिक कार्ड बनाए गए, वहीं 10 श्रमिकों के कार्ड का नवीनीकरण भी किया गया। श्रम पदाधिकारी श्री अभिषेक सिंह ने बताया कि श्रमिकों के दस्तावेजों का मौके पर ही सत्यापन कर पंजीयन प्रक्रिया पूर्ण की गई, जिससे हितग्राहियों को त्वरित सुविधा उपलब्ध हो सकी।
इस अवसर पर उपस्थित श्रमिकों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। उन्हें बताया गया कि श्रमिक पंजीयन के माध्यम से वे सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य सहायता योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। शिविर में आए श्रमिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविरों से उन्हें अपने ही क्षेत्र में सुविधाएं उपलब्ध हो जाती हैं, जिससे समय और संसाधनों की बचत होती है।

About The Author