डेमोस्ट्रेटर’ पद हेतु 15 अप्रैल को वॉक-इन-इंटरव्यू

अम्बिकापुर, 10 अप्रैल 2026/sns/-  जिला स्वास्थ्य समिति, सरगुजा के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उदयपुर में संचालित पोषण पुनर्वास केन्द्र (NRC) के सुचारू संचालन के लिए ‘फीडिंग डेमोस्ट्रेटर’ के एक रिक्त पद पर संविदा भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। यह भर्ती जिला खनिज न्यास मद (DMF) के माध्यम से की जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए 15 अप्रैल 2026 को वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। अभ्यर्थियों का पंजीयन एवं आवेदन प्रातः 10ः00 बजे से दोपहर 12ः00 बजे तक किया जाएगा। यह प्रक्रिया खण्ड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उदयपुर, विकासखण्ड उदयपुर, जिला सरगुजा (छत्तीसगढ़) में संपन्न होगी। उक्त पद के लिए अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता, कार्यानुभव एवं मेरिट के आधार पर आयोजित लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। कलेक्टर सरगुजा के निर्देशानुसार जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आवश्यक मानव संसाधन की पूर्ति प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है। इस भर्ती से पोषण पुनर्वास केन्द्र की कार्यप्रणाली में सुधार आएगा तथा कुपोषित बच्चों के उपचार एवं देखभाल की गुणवत्ता में वृद्धि सुनिश्चित होगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर स्वयं उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत करने की सलाह दी गई है। भर्ती से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश एवं पात्रता की जानकारी जिले की आधिकारिक वेबसाइट  www.surguja.gov.in  पर उपलब्ध है।

About The Author