बीजापुर कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न के विरुद्ध एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

बीजापुर, 10 अप्रैल 2026/sns/-बीजापुर में महिलाओं के प्रति कार्यस्थल पर होने वाले लैंगिक उत्पीड़न की रोकथाम के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी (डी.पी.ओ.) श्रीमती बिस्मिता पाटले, एसडीएम श्री जागेश्वर कौशल तथा डीएसपी श्री विनीत साहू उपस्थित रहे।
कार्यशाला के दौरान अधिकारियों ने उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यस्थल पर सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने “चुप्पी तोड़ो” का संदेश देते हुए महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी प्रकार के उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही सभी कर्मचारियों को आपसी सद्भावना से कार्य करने, सहयोगी वातावरण बनाने और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए।
कार्यशाला में लगभग 180 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जनपद पंचायत, जिला पंचायत, नगरपालिका, पुलिस विभाग सहित विभिन्न निजी संस्थानों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। इसके अलावा ढाबा, पेट्रोल पंप, सुरक्षा सेवाएं, अस्पताल, गणपति मार्ट, ए-टू-जेड, सड़क विभाग तथा जिले के चारों ब्लॉकों से बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यस्थलों पर लैंगिक संवेदनशीलता बढ़ाना और सभी के लिए सुरक्षित एवं समावेशी वातावरण तैयार करना रहा।

About The Author