उचित मूल्य की दुकान से समय-सीमा मे हो खाद्यान्न का वितरण अध्यक्ष, श्री ईश्वरी साहू
कवर्धा, 10 अप्रैल 2026/sns/- जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू की अध्यक्षता मे सामान्य सभा की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में वन विभाग, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के कार्यों सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई। वन विभाग द्वारा सदन को जानकारी देते हुये बताया गया कि महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत वर्ष 2024-25 मे 85 हजार, वर्ष 2025-26 मे 2 लाख 10 हजार मिश्रित फलदार पौधे तैयार किये गये। पौधे निःशुल्क वितरण के लिए नर्सरी मे उपलब्ध होने की जानकारी दी गई। इसमे वृक्षारोपण को बढ़ावा देनेे के लिए सड़क किनारे वृक्षारोपण एवं खेतो के मेंढ मे पौधा रोपण किये जाने के संबंध में बताया गया। राज्य शासन द्वारा संचालित किसान वृक्ष मित्र योजनांतर्गत वर्ष 2025-26 मे 183 किसानों को लाभान्वित करने की जानकारी दी गई।
जिला पंचायत सदस्य श्री रामकुमार भट्ट द्वारा फलदार पौधे को ग्राफ्टिंग पद्धति से अधिक उपयोगी बनाये जाने का सुझाव दिया गया। जिससे ग्रामीणों एवं समूहांे को बेहतर आजीविका का साधन मिल सके जिस पर विभाग द्वारा कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया। बैंठक मे सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि वृक्षारोपण को आजीविका से जोड़नेे के लिए कार्ययोजना तैयार किया जाए जिसमें महात्मा गांधी नरेगा से कार्य लिये जा सकेंगें। बैठक मे उपस्थित जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कैलाश चन्द्रवंशी द्वारा भोरमदेव अभ्यारण्य की जानकारी चाही गई विभाग द्वारा बताया गया कि अभ्यारण्य आम जनता के लिए तैयार है जिसका शुभारंभ आगामी दिनो मे किया जाना है अभ्यारण्य क्षेत्र मे उद्यान सहित अन्य विकास के कार्य लगभग 75 लाख रूपये की लागत से करने की जानकारी दी गई। सदन मे कैम्पा योजनांतर्गत कराये जा रहे परिक्षेत्र की जानकारी दी गई। सामान्य सभा की बैठक मे उपाध्यक्ष, श्री कैलाश चन्द्रवंशी, सदस्य श्रीमती दीपा पप्पू धुर्वे, श्रीमती अन्नपूर्णा रामगोपाल चन्द्राकर, श्री रामकुमार भट्ट, श्रीमती राजेश्वरी धृतलहरे, श्रीमती पूर्णिमा मनीराम साहू, श्रीमती ललिता रूपसिंह धुर्वे, श्रीमती गंगाबाई लोकचंद साहू, श्री राजकुमार मेरावी, श्रीमती सुमीत्रा विजय पटेल, श्री विरेन्द्र कुमार साहू, श्रीमती राजकुमारी राजेन्द्र साहू, अध्यक्ष जनपद पंचायत कवर्धा श्रीमती सुषमा गनपत बघेल, अध्यक्ष जनपद पंचायत बोड़ला श्रीमती बालका रामकिंकर वर्मा, अध्यक्ष जनपद पंचायत स.लोहारा श्रीमती दुर्गा सिंह एवं विधायक प्रतिनिधि कवर्धा श्री भूखन साहू उपस्थित थे।
जिला खाद्य अधिकारी द्वारा सदन को जानकारी देते हुये बताया गया कि जिले मे कुल 64 हजार 756 अंत्योदय कार्डधारी परिवार, 16 हजार 236 एपीएल कार्डधारी परिवार, 813 निराश्रित कार्डधारी परिवार एवं 2 लाख 16 हजार 361 प्राथमिकता कार्डधारी परिवार लाभान्वित है। जिले मे कुल 516 शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालित होने की जानकारी सदन मे दी गई।
उपाध्यक्ष, श्री कैलाश चन्द्रवंशी एवं सदस्य श्री विरेन्द्र साहू द्वारा खाद्यान्न समय पर प्रदान करने एवं अनियमितता पाये जाने पर नियमानुसार कार्यवाही करने का सुझाव दिया गया। श्रीमती पूर्णिमा मनीराम साहू द्वारा ग्राम खरहट्टा एवं कारेसरा मे नये राशन दुकान खोलने का सुझाव दिया गया जिस पर विभाग द्वारा कार्यवाही का आश्वासन दिया गया। चना खरीदी का कार्य सुगमता पूर्वक कर भंडारण उचित स्थान पर करने का सुझाव उपाध्यक्ष श्री कैलाश चन्द्रवंशी द्वारा दिया गया। विभाग द्वारा वर्तमान मे 64 स्थानांे पर चना खरीदी केन्द्र संचालित होने की जानकारी दी गई। अन्य विषयांे पर सदन का ध्यान आकर्षित करते हुए ग्राम कोयलारी मे निर्माण होे रहे गौरव पथ सड़क, ग्राम दुल्लापुर स्थित कस्तूरबा आवासीय विद्यालय मे भोजन व्यवस्था, ग्राम हथमुड़ी से कोलेगांव तक प्रधानमंत्री सड़क के कार्यों से संबंधित बात रखी गई। सीईओं श्री अभिषेक अग्रवाल द्वारा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सदस्यांे द्वारा उठाये गये विषयों का तत्काल संज्ञान लेते हुये नियमानुसार कार्यवाही करंेे। तदानुसार की गई कार्यवाही पर सदस्यों को अवगत भी कराया जाए। जिला पंचायत के सामान्य सभा के बैठक मे लेखा अधिकारी श्री भानुप्रताप नेताम, उप संचालक पंचायत श्री राज तिवारी सहित सभी विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी एवं जिला पंचायत के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
सामान्य प्रशासन स्थाई समिति की बैठक में आय-व्यय एवं 15वें वित्त सहित विकास निधि के कार्यों की हुई समीक्षा
सामान्य प्रशासन स्थाई समिति की बैठक मे जिला पंचायत के त्रैमासिक आय-व्यय, जिला पंचायत विकास निधि अंतर्गत स्वीकृत कार्य एवं 15वें वित्त आयोग अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की समीक्षा की गई। लेखाधिकारी द्वारा समिति को जानकारी देेते हुए बताया गया कि गत त्रैमासिक कुल 31 लाख 91 हजार 396 रूपये का व्यय विभिन्न प्रायोजनो मे हुआ है। जिला पंचायत विकास निधि अंतर्गत विगत 05 वर्षों में कुल 342 लाख आबंटन शासन से प्राप्त हुआ। जिसके विरूद्ध 158 कार्य लागत राशि 334.05 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई। अब तक 130 कार्य पूर्ण होने एवं 28 कार्य प्रगतिरत होना समिति को बताया गया। उपलब्ध राशि मे से उक्त निर्माण कार्यों के लिए 304.90 लाख रूपये व्यय होना बताया गया है। स्थाई समिति द्वारा जिला पंचायत सदस्यों के क्षेत्र मे हुये निर्माण कार्यांे की कार्यवार समीक्षा की गई।
अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू द्वारा प्रगतिरत 28 कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। स्थाई समिति द्वारा जिला पंचायत सदस्यों के क्षेत्रांतर्गत 15वेें वित्त आयोग अंतर्गत स्वीकृत कार्यांे की भी समीक्षा की गई। विगत 06 वर्षों मे कुल 1775 कार्य जिला पंचायत सदस्यांे द्वारा अनुमोदन करने की जानकारी दी गई। जिनमे से 1691 कार्य स्वीकृत करते हुये 1468 कार्य पूर्ण किया गया। सामान्य प्रशासन स्थाई समिति की बैठक मे चर्चा उपरांत बोर खनन के प्रस्ताव पर शीघ्र कार्यवाही करने का सुझाव सदस्यों द्वारा रखा गया। प्रस्तावित कार्यों का प्राक्कलन एक सप्ताह के भीतर जिला पंचायत में प्रस्तुत कर कार्य स्वीकृत करने के लिए सुझाव रखा गया। बैठक के दौरान समिति के सदस्यों ने अपने क्षेत्र से जुड़े अन्य विषयो को रखा जिस पर यथाशीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश सीईओं श्री अभिषेक अग्रवाल द्वारा संबंधित अधिकारी को दिए गए।