विधानसभा क्षेत्र विकास योजना के ऑनलाइन क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण 16 अप्रैल को
अम्बिकापुर, 10 अप्रैल 2026/sns/- विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के ऑनलाइन क्रियान्वयन के संबंध में सरगुजा संभाग के सभी जिलों के विधायकों के निज सहायक, डाटा एंट्री ऑपरेटर, समस्त क्रियान्वयन एजेंसियों तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 16 अप्रैल 2026 को जिला पंचायत सरगुजा के सभाकक्ष में प्रातः 11ः00 बजे से अपराह्न 04ः00 बजे तक आयोजित होगा। प्रशिक्षण का उद्देश्य योजना के प्रभावी एवं सुचारू ऑनलाइन क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है।