जिले में 02 सरपंच एवं 70 पंचों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य प्रारंभ

अम्बिकापुर, 13 अप्रैल 2026/sns/-   त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 हेतु जिले में 02 सरपंच एवं 70 पंच के पद रिक्त है। रिक्त पदों की पूर्ति हेतु निर्वाचक नामावली तैयार/पुनरीक्षण का कार्य प्रारंभ है। जनपद पंचायत अम्बिकापुर के 09 ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत लखनपुर के 13 ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत उदयपुर के 03 ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत बतौली के 04 ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत लुण्ड्रा के 10 ग्राम पंचायत एवं जनपद पंचायत सीतापुर के 02 ग्राम पंचायत सहित कुल 41 ग्राम पंचायतों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा अपने कार्यालय एवं संबंधित ग्राम पंचायत में प्राधिकृत कर्मचारी के माध्यम से 13 अप्रैल 2026 को कराया जाकर दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026 अपरान्ह 03ः00 बजे तक निर्धारित है।

About The Author